Expedia

click here

Sunday, April 3, 2016

The World news: हत्या या आत्महत्या... कैसे मिलेगा इंसाफ

The World news: हत्या या आत्महत्या... कैसे मिलेगा इंसाफ: प्रत्युषा की मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा दिया है दोस्तों का कहना है प्रत्युषा आत्महत्या नहीं कर सकती।  राखी सावंत ने  राहु...

हत्या या आत्महत्या... कैसे मिलेगा इंसाफ

प्रत्युषा की मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा दिया है दोस्तों का कहना है प्रत्युषा आत्महत्या नहीं कर सकती।  राखी सावंत ने  राहुल को दोषी बनाते  हुए कहा है की जब डॉली और राखी  एक साथ अस्पताल पहुंची तो राहुल अस्पताल के बाहर खड़ा होकर चिप्स  खा रहा था। उनका कहना ये भी है की प्रत्युषा की मांग में सिन्दूर भरा हुआ था।  प्रत्युषा की पोस्टमार्टम  रिपोर्ट भले ही ये सिद्ध कर दे की उसने आत्महत्या की है लेकिन आत्महत्या के पीछे की वजह जानना भी जरुरी है कुछ का कहना का है कि फाइनेंसियल परेशानी थी अगर प्रत्युषा को पैसो की प्रॉब्लम थी तो वो शादी की तैयारियां  कैसे कर रही थी डिजाइनर रोहित को लहंगे का आर्डर दिया।राहुल के बिल्स जिस अपार्टमेंट में राहुल और प्रत्युषा रह रहे थे उस अपार्टमेंट के बिल भी प्रत्युषा ही भर रही थी  अपने बॉयफ्रेंड से शादी को लेकर इतनी उत्साहित थी की सीरियल के ऑफर आने पर ये कह कर मना कर दिया की वो अभी अपनी शादी पर ही ध्यान देना चाहती है प्रत्युषा की करीबी दोस्त काम्या  पंजाबी के अनुसार पैसो की कोई परेशानी नहीं थी।  प्रत्युषा के दोस्त डॉली और राखी के अनुसार प्रत्युषा अपने बॉयफ्रेंड राहुल के किसी और लड़की से रिश्ते को लेकर परेशान थी।  इस बात को सही सिद्ध करता है प्रत्युषा के दोस्त VIVEK MISHRA KA WHAT'S APP CHAT जिसमे लिखा है की प्रत्युषा दुखी है राहुल के गलत व्यवहार से। प्रत्युषा राहुल के बिल्स भर्ती है उसके बाद भी राहुल का व्यवहार अच्छा नहीं।
कुछ ऐसे तथ्य सामने आ रहे है जिनपर गौर करना जरुरी है
१ राहुल और प्रत्युषा दोनों एक अपार्टमेंट में है दोनों के पास एक एक चाबी होती है तो राहुल ने अपनी चाबी से डोर क्यों नहीं खोला।
२ राहुल प्रत्युषा को हॉस्पिटल छोड़कर क्यों भागा।  उसकी होने वाली बीवी हॉस्पिटल में थी उसे उसके पास होना  चाहिए था।
३ राहुल प्रत्युषा का फ़ोन अपने साथ क्यों ले गया।  यदि उसने कोई क्राइम या झगड़ा नहीं किया था तो फ़ोन लेकर वहां से भागा क्यों।
४ प्रत्युषा के फ़ोन में कोई ऐसा मैसेज हो सकता था जिसमे उसने अपनी मौत  की वजह लिखी हो जो राहुल के खिलाफ जा सकती थी
५ हॉस्पिटल से जाने के बाद उसने अपना और प्रत्युषा का फ़ोन स्विचड ऑफ क्यों कर दिया जबकि उस वक्त कोई परिवार का सदस्य होना  जरुरी होता है
६ राहुल ने प्रत्युषा को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए जिस दोस्त की मदद ली थी वो दोस्त भी अचानक क्यों गायब हो गया।
७ पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स के अनुसार प्रत्युषा के पेट में सफ़ेद रंग का प्रदार्थ मिला जो की संकेत करता है की प्रतीक्षा २ माह की गर्भवती थी
८ प्रत्युषा की पूरी फैमली जमशेदपुर में रहती है सिर्फ राहुल ही उसके साथ रहता है
९ प्रत्युषा के गाल और नाक पर चोट के निशान मिले है जो दर्शाता है की उसे किसी ने मारा था।
१० प्रत्युषा की मांग में सिन्दूर, यही नहीं प्रत्युषा ने अपने बर्थडे पार्टी में भी सिन्दूर लगाया हुआ था।
११ प्रत्युषा की लाइफ इन्शुरन्स पॉलिसी जिसमे नॉमिनी राहुल ही है।
१२  १ अप्रैल की रात प्रत्युषा को हॉस्पिटल छोड़ने के बाद राहुल का अचानक गायब  हो जाना और फिर पूरी तैयारी के साथ अपने वकील को अपने साथ लेकर आना और जोर जोर से रोना साफ़ साफ़ दर्शा रहा है की अपने आप को बचाने के लिए पूरी तयारी करके आया है
१३ प्रत्युषा के दोस्त GURMEET DEBINA DOLI BINDRA RAKHI SAWANT JAI BHANUSHAL RAJAT और भी अन्य दोस्त जिन्होंने उनके साथ काम किया वो तक रात में ही हॉस्पिटल पहुंच गए और राहुल जो की प्रत्युषा का बॉयफ्रेंड है रात में ही हॉस्पिटल से गायब हो गया।
हर चीज बस एक ही और संकेत कर रही है की प्रत्युषा की मौत  के पीछे सिर्फ और सिर्फ राहुल ही है अब बस इंतज़ार है की पुलिस भी अपनी करवाई पूरी कर गुन्हेगार को सामने लाए। ताकि प्रत्युषा की आत्मा को शांति मिले।

Saturday, April 2, 2016

The World news: चिट्ठी न कोई सन्देश...कहा तुम चले गए

The World news: चिट्ठी न कोई सन्देश...कहा तुम चले गए:  जिया खान के बाद टीवी की बालिका वधु के इस दुनिया से जाने की खबर १ अप्रैल को मिली।  पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ की ये सच है न्यूज़ चैनल प...

चिट्ठी न कोई सन्देश...कहा तुम चले गए



 जिया खान के बाद टीवी की बालिका वधु के इस दुनिया से जाने की खबर १ अप्रैल को मिली।  पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ की ये सच है न्यूज़ चैनल पर खबर देखने के बाद भी यही लगा कि अप्रैल फूल बना रहे है जब तीन चार न्यूज़ चैनल्स पर एक ही खबर देखि तब यकीन हुआ ये अप्रैल फूल नहीं सच है ऐसा सच जिसने न चाहते हुए भी आँखो में आंसू ल दिए।  बालिका बधु से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली अचानक कैसे चली गयी।  मन में सौ सवाल उठ रहे है कि क्यों महिला कलाकारों के साथ ही ऐसा हो रहा है कुछ महीनो पहले जिया खान की मौत ने सभी को चौका दिया था और अब प्रत्युषा की मौत ने एक बड़ा सवाल सा खड़ा कर दिया है।  प्रत्युषा  ने बालिका वधु में आनंदी बनकर न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनायीं बल्कि लाखो लोगो के दिल में भी एक ऐसा स्थान बनाया जिसे कोई और आनंदी भर न सकी। २०१० में बालिका वधु से चर्चित होने वाली  प्रत्युषा के लिए आनंदी का किरदार पाना आसान नहीं था  तीन बार रिजेक्ट हुई १२ बार लुक टेस्ट हुआ तीन प्रतियोगी में से जनता ने अपनी पसंदीदा प्रत्युषा को चुना उसके बाद  झलक दिखला जा, ससुराल सिमर का जैसे कई सीरियल किये और लोगो के दिलो में अपनी जगह बनायीं / १९९१ में जन्मी प्रत्युषा ने मात्र २४ साल में कामयाबी की वो बुलंदिया देखी जिनके दूसरे लोग मात्र सपने ही देखते रहते है कहते है न इंसान इस दुनिया से भले ही चला जाये उसकी यादें कभी नहीं मिटती  जिया खान की मौत  अभी भी एक मिस्ट्री बनी हुई है ऐसे में प्रत्युषा की मौत कई सवाल खड़े कर देती है क्या ये आत्महत्या है  और अगर है तो कारण  क्या है बेबाक निडर और साहसी प्रत्युषा क्या आत्महत्या कर सकती है जनवरी में पुलिस वालो पर घर में घुसकर बत्तमीजी करने पर उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराकर अपने साहस का परिचय दिया तो आत्महत्या जैसा कदम कैसे  उठा लिया या फिर किसी ने आत्महत्या के लिया उकसाया तो नहीं प्रत्युषा के परिचित और दोस्तों के अनुसार प्रत्युषा बहुत  साहसी और निडर थी वो आत्महत्या नहीं कर सकती टीवी इंडस्ट्री इस वक्त सदमे में है १ अप्रैल को रात के तीन बजे तक टीवी इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे और प्रत्युषा के दोस्त अस्पताल के बाहर  खड़े रहे जमशेदपुर जैसे छोटे से शहर से निकलकर मायानगरी में आकर कामयाबी तो पाई लेकिन शायद मायानगरी के मायाजाल से न बच सकी इस दुनिया से तो चली गई छोड़ गयी तो बस अपनी यादें\ प्रत्युषा के परिचित और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है अब तो बस आशा है की जिया खान की तरह प्रत्युषा भी इंसाफ से वंचित न रह जाये......
                           बहुत  याद आओगे तुम.. we miss you