अपने ही मैदान में हारे प्रिंस ऑफ़ कोलकाता । पुणे वॉरियर्स की जर्सी में गांगुली अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स से रोमांचक मुकाबले में 7 रन से पराजित हो गए। साथ ही पुणे का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है।
पुणे के 55 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद एंजेलो मैथ्यूज (35) ने सौरव गांगुली (36) के साथ छठे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन रजत भाटिया ने गांगुली को इकबाल के हाथों कैच कराकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गांगुली एक बार फिर अपनी टीम के लिए अनलकी साबित हुए।
No comments:
Post a Comment