Tuesday, March 27, 2012
राजोआना की फांसी पर बवाल,आज पजाब बंद
बलवंत सिंह राजोआना पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी की फांसी की सजा बरकरार रहने के बाद पंजाब में आज बंद का आह्वान किया गया है आज प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करने वाले हैं। बुधवार को कई सिख संगठनों ने राज्य में बंद का आह्वान किया है। इसमें अलगाववादी संगठन दल खालसा सबसे प्रमुख है। चंडीगढ़ की सीबीआई कोर्ट ने कहा था कि राजोआना को पहले से ही तय तारीख यानी 31 मार्च फांसी को लगाई जाए। पंजाब सरकार ने कहा है कि वे अदालत के फैसले को चुनौती देंगी। इस बीच पंजाब पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने राज्य के कई शहरों में फ्लैग मार्च किया है। राज्य में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार है और दोनों दलों की राजोआना को फांसी दिए जाने पर अलग-अलग मत हैं।जेल की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगाए गए हैं और काफी जांच के बाद ही लोगों को इस सड़क का प्रयोग करने दिया जा रहा है।पटियाला केंद्रीय जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौंबद कर दी गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment