पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम प्रसिद्ध टाइम पत्रिका ने 2012 के लिए दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। लोगों की विशेषता बताते हुए पत्रिका ने लिखा है कि जो हमें प्रेरित करते हैं, हमारा मनोरंजन करते हैं, हमें चुनौती देते हैं और हमारी दुनिया को बदल रहे उन्हें इस सूचि में शामिल किया गया है.इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अरबपति निवेशक वारेन बफेट भी शामिल हैं। ममता ने तीन दशकों से भी पुराने वामपंथी शासन को समाप्त कर पश्चिम बंगाल में तृणमूल की सरकार बनाई है। ममता की उपलब्धियों के बारे में पत्रिका में लिखा गया है मुख्यमंत्री के रूप में वह काम करने वाली एक लोकप्रिय महिला के रूप में उभरी हैं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।सूची में पहला स्थान अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी शू-हॉ लिन को दिया गया है। कि सड़कों पर उन्होंने मार्क्स वादियों को पीछे छोड़ दिया। सूची में अन्य भारतीयों में नाज फाउंडेशन (इंडिया) ट्रस्ट की संस्थापक और कार्यकारी निदेशक अंजलि गोपालन को भी शामिल किया गया है। ट्रस्ट देश में एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए काम करता है।

No comments:
Post a Comment