बाबू मुकेश दुबे वर्ष 1988 में चार सौ रुपये के वेतन पर भर्ती हुआ था एवं वर्तमान वेतन 17 हजार रुपये है। उसके पास एक आलीशान मकान के अलावा दो बड़े हॉस्टल, तीन प्लाट एवं 20 बैंकों में अकाउंट हैं।लोकायुक्त पुलिस को सूचना मिली थी कि जेडीए में क्लर्क मुकेश दुबे ने भ्रष्टाचार से बेनामी संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने उसके घर पर मंगलवार की सुबह पांच बजे छापा मारा।विजय नगर में उसका तीन मंजिला आलीशान बंगला है। इसके अलावा एक हॉस्टल तीन मंजिला व दूसरा हॉस्टल चार मंजिला है। जबलपुर में पाश लोकेशन पर तीन प्लाट भी हैं।
जबलपुर के विभिन्न बैंकों में दुबे के 20 एकाउंट का पता चला है। एसपी लोकायुक्त मनीष कपूरिया के अनुसार अभी इनमें जमा राशि का पता नहीं चल सका है। एक बैंक में लॉकर भी है। इनकी जानकारी बुधवार तक मिलेगी। अभी तक जो संपत्ति उजागर हुई है उसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। बैंक लॉकर खुलने और एकाउंट की जानकारी के बाद इस राशि में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। दुबे का वर्तमान वेतन 17 हजार रुपये है एवं उसकी आय का कोई दूसरा साधन नहीं हैं। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
दुबे की पत्नी गृहिणी हैं व एक बेटा भोपाल में बीई कर रहा है जबकि दूसरा बेटा पूना में एमबीए कर रहा है। दुबे के पास पांच महंगी चार पहिया वाहन हैं। इसमें स्कार्पियो, स्विफ्ट डिजायर, दो बोलेरो व आई टेन शामिल हैं।

ek se badkar ek karorepati nikal rhe hai.ab college principal ki pol kholo unke paas bhi bohot paisa hai.
ReplyDeletehume dedo is wakt bohot jarurat hai itne paiso ka kya karenge already itni salary hai inki sare chor hai.
ReplyDelete