बुधवार को दिल्ली में गिरफ्तार किए गए लश्कर के दो आतंकवादियों की निशानदेही पर हजारीबाग पुलिस ने पीर तौसीफ अहमद नाम के लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गिरफ्तार किए गए दो आतंकियों से शुरुआती पूछताछ में तौसीफ के बारे में पता चला था।
शुरुआती पूछताछ में दोनों आतंकवादियों ने बताया कि दिल्ली में पकड़े गए आतकवादियों में पांच मॉड्यूल थे। एक आतंकी पीर तौसीफ अहमद अभी भी हजारीबाग में है।दिल्ली पुलिस ने आतंकी का पता हजारीबाग पुलिस को बताया। इसके बाद निशादेही पर आतंकी तौसीफ को गिरफ्तार किया गया है।तौसीफ को दिल्ली लाने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम हजारीबाग रवाना हो गई है।उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जाएगा।
गौरतलब है कि पीर तौसीफ की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस को और भी लोगों की तलाश है। इसमें झारखंड और जम्मू कश्मीर पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

No comments:
Post a Comment