Expedia

click here

Tuesday, February 7, 2012

भारतीय रेलवे ने करली तैयारी टीटीई राज ख़त्म करने की

 भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरूआत करने के साथ - साथ टीटीई की बढती मनमानी को रोकने के लिए पुरे इंतजाम कर लिए है.अब यदि वेटिंग टिकट कंफर्म नही होता तो यात्रियों को टीटीई की अनुकंपा के सहारे यात्रा नहीं करनी होगी। टीटीई की मनमानी को नही झेलना पड़ेगा.नई व्यवस्ता के मुताबिक, अब चार्ट तैयार होने के बाद भी बची हुई बर्थ की जानकारी रेलवे यात्रियों को देगा। इस तरह ट्रेन छूटने के तीन घंटे पहले यात्रियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। सीट रहने पर करंट टिकट मिल सकेगा।
 रेलवे ने यह भी फैसला किया है कि अब ईटिकट खुद बेचेगी। दिल्ली मंडल की तर्ज पर सभी मंडलों को करंट आरक्षण टिकट व्यवस्था पारदर्शी बनाने को कहा गया है। दिल्ली मंडल करंट टिकट की जानकारी फेसबुक के माध्यम से देता है। इससे करंट टिकट के तहत खाली बर्थ की सूचना मिलती है।   इसके माध्यम से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर बने करंट काउंटर से टिकट लिया जा सकता है।
भारतीय रेलवे के मुताबिक  तत्काल और करंट टिकट में अंतर होता है. तत्काल एक दिन पहले लिया जा सकता है। करंट चार्ट बनने से तीन घंटे पहले तक कराया जाता है। इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होता है। 

No comments:

Post a Comment