प्रियंका ने अपने भाई राहुल गाँधी की अच्छाई करते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यो को गिनवाया. प्रियंका ने लोगों से कहा कि, पांच साल बाद आपको मौका मिला है। आपकी इज्जत आपके हाथ में है। आपका भविष्य आपके हाथ में। विकास के बारे में सोचना है। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाने में मदद कीजिए। विकास में भागीदार बनिए। चुनाव के मौसम में सभी आते हैं। मैं भी आती हूं। पर आपके पास विवेक है। आप उसका इस्तेमाल करें। अमेठी के गौरीगंज में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, राहुल गांधी यूपी की जनता के लिए जी जान से लगे हुए हैं। उनको आपके सहयोग और समर्थन की जरूरत है।
गौरतलब है एक दिन में एक विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रही हैं। अमेठी एवं रायबरेली की हर सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की करने के लिए पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार से सात फरवरी तक यहां रहेंगी। यहीं तय होगा कि प्रियंका राज्य के अन्य क्षेत्रों में प्रचार के लिए जाएंगी या नहीं।
देखने वाली बात यह है की पूरा गाँधी खानदान ही कांग्रेस की जीत के लिए हर मुमकिन कोशिश में लगा है.फिर चाहे वह खुद राहुल गाँधी हो या पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा।पूरा गाँधी परिवार चुनाव की इस दौड़ में लगा हुआ है.

No comments:
Post a Comment