Expedia

click here

Sunday, February 12, 2012

सुल्तानपुर में एक साथ राहुल और प्रियंका ने किया रोड शो


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रविवार को पहली बार कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा ने एक साथ प्रचार किया।सुल्तानपुर जिले के विभिन्न इलाकों में  दोनों ने साथ-साथ रोड शो किया।हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद दोनों (राहुल और प्रियंका) ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और एक गाड़ी में बैठकर आगे बढ़ गए। राहुल और प्रियंका महराजगंज में हेलिकॉप्टर से उतरे, जहां बड़ी संख्या में लोग भाई-बहन की जोड़ी को देखने के लिए मौजूद थे।
जिले के लम्भुआ कस्बे में पहुंचकर राहुल और प्रियंका ने रोड शो किया और इस दौरान यहां सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लम्भुआ के बाद राहुल और प्रियंका जिले के कादीपुर कस्बे पहुंचे, जहां दोनों की संयुक्त जनसभा प्रस्तावित थी। प्रियंका मंच पर राहुल के साथ जरूर मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया। राहुल अपने संक्षिप्त संबोधन के बाद जौनपुर रवाना हो गए। वहां उनकी जनसभा आयोजित है।इस चुनाव में दोनों पहली बार आज एक साथ नजर आए हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल लगभग एक महीने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं, तो प्रियंका कई दिनों से रायबरेली और अमेठी में प्रचार कर रही हैं। 

1 comment:

  1. kash yatra pehle ki hoti sirf voting ke doran hi pura gandhi parivaar kyu nikal kar aata hai ab to chod do desh ko desh congress ki jagir nhi hai.desh ko mukt karo congress se desh bohot tarakki karega

    ReplyDelete