Expedia

click here

Tuesday, February 14, 2012

मायावती को मुहतोड़ जवाब दिया सोनिया और प्रियंका ने

मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी गढ़ रायबरेली में पहली बार मंच पर एक साथ दिखीं। दोनों ने मुख्यमंत्री मायावती के इस आरोप पर पलटवार किया कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की उपेक्षा की। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। 
 राजकीय कालेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार नीतियां और योजनाएं लागू करते समय कभी यह नहीं देखती कि किस राज्य में किस राजनीतिक दल की सरकार है। हम चाहते हैं कि सभी प्रदेश के लोग देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस-नीत केंद्र सरकार देश के हर राज्य को एक नजर से देखती है और उसकी विकास योजनाएं सभी राज्यों के लिए हैं। 

 गरीब जनता के साथ बसपा सरकार ने धोखा किया है। सोनिया ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को बिजली, खाद और बीच के साथ-साथ फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ हमने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बिना भेदभाव एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि दी, लेकिन सबके विकास के लिए भेजे गए उन पैसों का सही इस्तेमाल नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की हालत देखकर दुख होता है.. जिन लोगों ने पिछले दो दशक से ज्यादा समय से यहां हुकूमत चलाई, उन्होंने प्रदेश को बदहाली के कगार पर पहुंचा दिया। कांग्रेस के जमाने में उत्तर प्रदेश की हालत क्या ऐसी थी? कोई सोच नहीं सकता था कि जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री के उत्तर प्रदेश को कुछ लोग इतनी बदहाली तक पहुंचा देंगे। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है। सेवा और विकास कांग्रेस का इतिहास रहा है और गरीबों के हित में खड़ी रहने के अपने संकल्प पर यह हमेशा कायम रही है और रहेगी।पिछले 20-22 वर्षो में जिन दलों ने यहां सरकारें बनाईं, उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं था।उधर, मंच पर सोनिया के साथ प्रियंका ने हुंकार भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के नए भविष्य और विकास का ऐलान इंदिराजी की धरती से होगा। हमें विश्वास है कि रायबरेली की पांचों विधानसभा सीटें कांग्रेस को सौंपकर यहां की जनता साबित कर देगी कि प्रदेश को भ्रष्टाचार और अराजकता के अंधकार से निकालने और प्रगति की राह पर ले जाने की क्षमता कांग्रेस पार्टी में है, जिसे वह समझ चुकी है। 
 सोनिया ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसा अस्पताल खोलने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन बसपा सरकार ने उसे ठुकरा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में विकास के बजाय जात-पात की राजनीति की। इन दलों के रहते रायबरेली ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश के विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती।
 प्रदेश में बदलाव लाने की अपील करते हुए प्रियंका ने लोगों से कहा कि आन-बान-शान से जीना है तो उठो, जागो और प्रदेश को बदलो।



3 comments:

  1. ek dusre par aarop lagate hai phir apne aaropo ko nakarne ke liye sabhaye karte hai.ek dusre pr aarop hi lagate rahenge ya desh ke bare mei bhi sochenge dono ek hi thali ke chatte batte hai

    ReplyDelete
  2. chalo inki voto ki bheek mangni shuru ho gyi.ab apne acche kaamo ko ginwayenge or dusro ko neecha dikhayenge.koi vote mat dena inhe dono chor hai

    ReplyDelete
  3. do billiyo ki ladayi hai yh kon jeetega kha nhi ja sakta ho sakta hai koi teesra aa jaye or ye dono ladti hi reh jaye

    ReplyDelete