Expedia

click here

Sunday, February 12, 2012

दुनिया का अनोखा अजूबा पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म


 कहा जाता हैं कि दुनिया कि रचना खुद में ही एक चमत्कार है। जिसमे हर किसी को अलग-अलग रूप दे दिया गया है।लेकिन अपने रूप को चुनोती देते हुई एक पुरुष ने चमत्कार कर दिखाया है.ब्रिटेन में पहली बार एक पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया है।  ऐसा करने वाला वह ब्रिटेन का पहला पुरुष है, लेकिन अमेरिका और स्पेन के एक पुरुष ने भी पहले इस तरह की मिशाल पेश की है।
दरअसल, इस पुरुष का जन्म एक महिला के रूप में हुआ था, लेकिन एक ऑपरेशन कर उसने अपना लिंग बदलवा लिया था। बच्चे को जन्म देने के लिए उसने अपनी हारमोन चिकित्सा करवाकर अपने गर्भाशय को फिर से सक्रिय किया।
सीजेरियन ऑपरेशन से बच्चे का प्रसव हुआ। डरेल ने कहा कि वह बच्चे को जन्म देने वाला सम्भवत: ब्रिटेन का पहला पुरुष है। उन्होंने कहा, 'जहां तक हम जानते हैं उसके अलावा अमेरिका और स्पेन में एक-एक पुरुष ने ऐसा पहले किया है।'
 पुरुष की उम्र 30 साल से अधिक है। उसने पिछले साल ही बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन इसे हाल ही में सार्वजनिक किया गया। लिंग बदलवाते वक्त उसने अपना गर्भाशय नहीं निकलवाया था।
अमेरिका में एक 38 साल का पुरुष थॉमस बीटी 2007 में गर्भधारण किया था और तीन बच्चों सुसान, ऑस्टिन तथा जेंसन को जन्म दिया था। बीटी अपनी पत्नी नैंसी के साथ एरीजोना में रहता है। वह पहले एक महिला था।
उम्र के तीसरे दशक में उसने टेस्टोस्टेरॉन का इंजेक्शन लेना शुरू किया। इससे उसकी आवाज पुरुष जैसी हो गई। उसके चेहरे पर बाल उग आए। और वह धीरे-धीरे पुरुष में परिवर्तित होने लगा।



3 comments:

  1. kya-kya aajube hone h kalyug mei ab baccho ki bari hkya pta unke bare mei bhi kal sunne ko mil jaye

    ReplyDelete
  2. this is a rare news. nice yar accha likh lete ho

    ReplyDelete