Expedia

click here

Wednesday, February 15, 2012

सबक सिखायेंगे घमंडी अमेरिका को:अहमदीनेजाद

 राष्‍ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने राष्‍ट्र के नाम संबोधन में अमेरिका सहित पश्चिमी देशों को चुनौती भी दी। उन्‍होंने अमेरिका और पश्चिमी देशों को 'घमंडी ताकतें' हैं और उन्‍हें सबक सिखाना होगा 
 दुनिया के कुछ देशों में आतंकवादी घटनाओं की साजिश रचने के लग रहे आरोपों के बीच ईरान ने दुनिया के सामने अपनी परमाणु ताकत की नुमाइश की। ईरान ने बुधवार को अपने परमाणु कार्यक्रम की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया तो दूसरी तरफ यूरोपियन यूनियन के छह देशों को तेल सप्‍लाई रोकने का भी ऐलान कर दिया। ईरान में देश में ही बने परमाणु ईंधन रॉड्स को एक शोध रिएक्टर में लोड किया गया। 
 
इरानियन स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी ने बुधवार को ईरान की परमाणु ऊर्जा वेबसाइट का हवाला देते हुए खबर दी कि बुधवार को परमाणु ईधन की रॉड को सफलता पूर्वक रिएक्टर में डाल दिया गया। यह ईरान के लिए एक ऐसी कामयाबी है जिससे पश्चिम की चिंता बढ़नी तय है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के डिप्टी चीफ अल बघेरी ने मंगलवार को एक रूसी समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा था कि पश्चिमी देश हमारी मदद करने के लिए राजी नहीं थे इसलिए हमने खुद ही परमाणु ईधन विकसित करना शुरु किया। ईरान के परमाणु विशेषज्ञों ने अब परमाणु ईधन विकसित कर लिया है।

जो परमाणु ईंधन रॉड रिएक्टर में डाली जा रही हैं वो ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई पहली परमाणु ईंधन रॉड हैं। पिछले महीने ही तेहरान ने घोषणा की थी कि उसने परमाणु ईंधन बनाने और उसका परीक्षण करने में सफलता हासिल कर ली है। अब ईरान के स्वतंत्र रूप से परमाणु ईधन विकसित करने के बाद यह आशंका और बढ़ गई है कि ईरान बिना विदेशी मदद के कहीं हथियार भी न हासिल कर ले। इसके साथ ही ईरान ने नीदरलैंड्स, स्पेन, पुर्तगाल, फ़्रांस, ग्रीस और इटली को तेल का निर्यात रोकने की घोषणा की है। 


इजराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि भारत और जॉर्जिया के इजराइली उच्चायोग पर हमले से ईरान की आतंकवादी हरकतें जगजाहिर हो गई हैं। बैंकॉक में भी हुए धमाकों में ईरान का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि ईरान ने इन आरोपों को खारिज किया है। 
 

1 comment:

  1. koi or kaam nhi hai kya inko sirf jelousy mei hi jale ja rhe hai.

    ReplyDelete